लाइव न्यूज़ :

बीपीसीएल भविष्य की तैयारियों में जुटी, पांच साल में करेगी एक लाख करोड़ रुपये का निवेश

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) की योजना अगले पांच साल के दौरान पेट्रोरसायन उत्पादन क्षमता बढ़ाने, गैस कारोबार, स्वच्छ ईंधन और बाजार ढांचे के विस्तार पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की है। कंपनी के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यहां उल्लेखनीय है कि सरकार बीपीसीएल के निजीकरण की तैयारी कर रही है।

इस निवेश से बीपीसीएल को भविष्य के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी। भविष्य में परंपरागत ईंधन और इलेक्ट्रिक वाहनों के रूप में शून्य कॉर्बन उत्सर्जन वाला परिवहन साथ-साथ चलेगा। ऐसे में बीपीसीएल के पास कच्चे तेल को सीधे उच्च मूल्य के पेट्रोरसायनों में बदलने का विकल्प होगा।

देश की दूसरी बड़ी पेट्रोलियम कंपनी का लक्ष्य नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का 1,000 मेगावॉट का पोर्टफोलियो बनाने का है। कंपनी यह कार्य मुख्य रूप से अधिग्रहण के जरिये करेगी।

सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि इस दौरान कंपनी जैव ईंधन और हाइड्रोजन में निवेश करेगी।

कंपनी का लक्ष्य मध्यम से दीर्घावधि में 19,000 पेट्रोल पंपों में से 7,000 को ऊर्जा स्टेशनों में तब्दील करने का है। कंपनी उपभोक्ताओं को कई ईंधन विकल्प मसलन पेट्रोल, डीजल, फ्लेक्सी फ्यूल, ईवी चार्जिंग सुविधा, सीएनजी और हाइड्रोजन उपलब्ध कराएगी।

बीपीसीएल के प्रमुख ने कहा, ‘‘आगामी वर्षों में कंपनी की आक्रामक तरीके से निवेश की योजना है। हम एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं। हम पेट्रोरसायन उत्पादन क्षमता बढ़ाने और रिफाइनिंग दक्षता के लिए 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। गैस कारोबार में 20,000 करोड़ रुपये, अपस्ट्रीम तेल एवं गैस खोज और उत्पादन में 18,000 करोड़ रुपये और ईंधन विपणन ढांचे के विस्तार पर 18,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।’’

इसके अलावा कंपनी की योजना नवीकरणीय ऊर्जा पर 5,000 करोड़ रुपये और जैव ईंधन में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की है।

बीपीसीएल के पास मुंबई, केरल के कोच्चि, मध्य प्रदेश के बीना में तीन रिफाइनरी का स्वामित्व और परिचालन है। इनमें कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल ईंधन में बदला जाता है। कंपनी अपनी रिफाइनरियों में पेट्रोरसायन इकाइयां जोड़ रही है।

सिंह ने कहा कि फरवरी, 2021 में कोच्चि रिफाइनरी में प्रॉपिलीन डेरिवेटिव पेट्रोरसायन परियोजना (पीडीपीपी) में दो इकाइयां चालू होने के साथ हम पेट्रोरसायन उत्पादन में अगुवा कंपनियों के साथ आ गए हैं। हम पेट्रोरसायन क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाएंगे।

सरकार का लक्ष्य कुल ऊर्जा क्षेत्र में पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 2030 तक बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का है। अभी यह 6.2 प्रतिशत है। ऐसे में बीपीसीएल भी शहर गैस नेटवर्क में भारी निवेश कर रही है। कंपनी 12 एलएनजी ईंधन स्टेशन लगा रही है। सिंह ने कहा कि बीपीसीएल के पास 37 भौगोलिक क्षेत्रों में सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) की खुदरा बिक्री का लाइसेंस है।

उन्होंने कहा कि कंपनी और उसके संयुक्त उद्यमों के पास 1,393 सीएनजी स्टेशन हैं। अगले कुछ साल में सीएनजी स्टेशनों की संख्या कई गुना बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?