लाइव न्यूज़ :

बाउंस दो दिसंबर को उतारेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर इन्फिनिटी, अगले साल से शुरू होगी डिलिवरी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 15:59 IST

Open in App

मुंबई, 21 नवंबर किराये पर इलेक्ट्रिक स्कूटर देने वाली स्टार्टअप बाउंस का पहला उपभोक्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर 'इन्फिनिटी' अगले महीने यानी दो दिसंबर को घरेलू बाजार में उतारा जाएगा। इसकी डिलिवरी 2022 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

बेंगलुरु से कारोबार का संचालन करने वाली कंपनी ने इससे पहले 22 मोटर्स का अधिग्रहण किया था। इसके तहत 22 मोटर्स के राजस्थान के भिवाड़ी संयंत्र का भी अधिग्रहण किया गया था। यह सौदा करीब 70 लाख डॉलर में हुआ था।

इसके अलावा कंपनी ने इसी महीने अपने ई-स्कूटर विनिर्माण और बैटरी अदला-बदली ढांचे में अगले 12 माह में 10 करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी।

बाउंस ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसका उपभोक्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर इन्फिनिटी दो दिसंबर को घरेलू बाजार में पेश किया जाएगा और इसकी बुकिंग भी उसी दिन से शुरू हो जायेगी।

कंपनी ने मुताबिक, इस स्कूटर की आपूर्ति हालांकि अगले वर्ष की शुरुआत से होगी। पूर्ण रूप से देश में विनिर्मित इस स्कूटर को 499 रुपये के अग्रिम भुगतान के साथ बुक किया जा सकता है।

बाउंस इन्फिनिटी स्कूटर में स्मार्ट और हटाने जाने योग्य लिथियम-आयन बैटरी होगी, जिसे ग्राहक अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार निकालकर कहीं भी चार्ज कर सकते हैं।

कंपनी घरेलू बाजार की क्षमता को देखते हुए दक्षिण भारत में एक और संयंत्र स्थापित करने पर विचार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस