लाइव न्यूज़ :

बोलो इंडिया की आयुर्वेद, योग को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए आयुष मंत्रालय के साथ भागीदारी

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली 18 जून सोशल लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म बोलो इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने योग, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध जैसी पारंपरिक भारतीय औषधीय सामग्री के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए आयुष मंत्रालय के साथ भागीदारी की है।

बोलो इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के जरिये अगले 12 महीनों के दौरान एक करोड़ से अधिक भारतीयों तक पहुंचने की उम्मीद है। वह स्वस्थ जीवन के लिए मंत्रालय की विभिन्न पहलों को बढ़ावा देगा और प्रसिद्ध योग चिकित्सकों को मंच पर अपने योग प्रशिक्षण सत्रों को लाइव स्ट्रीम करने में मदद करेगा।

उसने कहा कि वह साझेदारी में आयुष मंत्रालय की 24/7 हेल्पलाइन नंबर 14443 के बारे में भी जागरूकता अभियान चलाएगा, जिससे लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए सभी प्रश्नों का समाधान करने के लिए समर्थन मिल सके।

बोलो इंडिया ने बताया कि वह अंतराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के लिए आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर 'बी विद योग, बी एट होम' अभियान के माध्यम से कई कार्यक्रमों की श्रृंखला भी आयोजित करेगा।

आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव और प्रवक्ता पीएन रंजीत कुमार ने कहा, ‘‘भारत में निर्मित सोशल लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बोलो इंडिया से जुड़कर खुश है। क्षेत्रीय भाषाओं के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचने के लिए यह एक अतिरिक्त डिजिटल विकल्प है। यह साझेदारी स्वस्थ रहने के साथ-साथ भारत में योग के प्रति प्रेम को और बढ़ाने के लिए नागरिकों के बीच आयुष समाधान को अपनाने को प्रोत्साहित करेगी।’’

बोलो इंडिया के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण सक्सेना ने कहा कि कंपनी सोशल लाइव स्ट्रीमिंग संचालित सक्रिय जुड़ाव के माध्यम से अपने उपयोगकर्ताओं के लिए मजबूत मूल्य बनाने का प्रयास करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख