लाइव न्यूज़ :

लंदन की कंपनी ने सलमान और शाहरुख के परिजनों का नाम डायरेक्टर्स की लिस्ट में किया इस्तेमाल, ये है वजह

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 30, 2019 08:13 IST

ब्रिटेन की सरकारी एजेंसी जो कंपनी के रिकॉर्ड रखे हैं उसके अनुसार, 28 दिसंबर 2016 को ब्रोस ब्रदर इंटरनेशनल लिमिटेड की स्थापना की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक कथित बॉलीवुड के फैन ने लगभग तीन साल पहले ब्रिटेन में एक कंपनी रजिस्टर करवाई, जिसमें उसने शाहरुख खान और सलमान खान के परिवार के सदस्यों के नाम निर्देशकों की लिस्ट में शामिल किए।कंपनी की प्रोफाइल पर शाहरुख का पता उनके मुंबई के बांद्रा स्थित आवास मन्नत का लिखा हुआ था, जबिक सलीम खान का पता मुंबई में बैंडस्टैंड के पास गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके आवास का था।

अगर आपको लगता है कि शाहरुख खान और सलमान खान फैन्स किस हद तक जा सकते हैं उसका यह एक जीता जागता उदाहरण है। दरअसल, एक कथित बॉलीवुड के फैन ने लगभग तीन साल पहले ब्रिटेन में एक कंपनी रजिस्टर करवाई, जिसमें उसने शाहरुख खान और सलमान खान के परिवार के सदस्यों के नाम निर्देशकों की लिस्ट में शामिल किए। इसके पीछे की वजह फैन्स की बॉलीवुड स्टार्स की दीवानगी बताई जा रही है।

बताया गया है कि ब्रिटेन की सरकारी एजेंसी जो कंपनी के रिकॉर्ड रखे हैं उसके अनुसार, 28 दिसंबर 2016 को ब्रोस ब्रदर इंटरनेशनल लिमिटेड की स्थापना की गई थी। इसमें 13 सूचीबद्ध निर्देशक थे, जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान के पिता सलीम खान, उनके भाई अरबाज खान, सोहेल खान और उनका बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन शामिल था।

रिकॉर्ड के अनुसार, कंपनी ब्रोस ब्रदर्स 'एक्टविटीज ऑफ एक्स्ट्राटेरिटोरिय ऑर्गनाइजेशन एंड बॉडीज' का काम करती थी, जिसे फरवरी 2019 में खत्म कर दिया गया।

कंपनी की प्रोफाइल पर शाहरुख का पता उनके मुंबई के बांद्रा स्थित आवास मन्नत का लिखा हुआ था, जबिक सलीम खान का पता मुंबई में बैंडस्टैंड के पास गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके आवास का था। ब्रास ब्रदर्स इंटरनेशनल का रजिस्टर्ड पता लंदन के नाइट्सब्रिज में एक मेल बॉक्स था।

कंपनी ने एक अन्य निदेशक को भी सूचीबद्ध किया था, जिसकी पहचान अंजलि शर्मा के रूप में की गई थी। शर्मा का पता लंदन में एक मेल बॉक्स सेवा प्रदाता का था। संयोग से अंजलि शर्मा करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में एक किरदार का नाम था, जिसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस कंपनी का बॉलीवुड स्टार्स के नाम और प्रतिष्ठा का नाम का इस्तेमाल करने के पीछे अज्ञानता या फिर कोई अन्य उद्देश्य रहा हो।

वहीं, जब सलमान खान के बिजनेस मैनेजर से पूछा गया तो उनका कहना था कि सलमान खान और उनका परिवार या बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन कभी भी इस कंपनी से जुड़े नहीं थे। हम इसके बारे में जानते भी नहीं हैं। सलमान खान और उनके परिवार का ब्रोस ब्रदर्स इंटरनेशनल से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि शाहरुख खान के बिजनेस मैनेजर को भेजे गए फोन कॉल और टेक्स्ट मैसेज का कोई जवाब नहीं आया।

टॅग्स :शाहरुख़ खानसलमान खानइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित