लाइव न्यूज़ :

बीओआई ने विशेष पहल के तहत 12,500 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण बांटा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने 'ग्राहक तक पहुंच' कार्यक्रम के तहत लगभग 12,500 करोड़ रुपये का ऋण बांटा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह पर देश के सभी बैंकों ने 16 अक्टूबर को ऋण पहुंच कार्यक्रम शुरू किया था। इस कार्यक्रम का मकसद आर्थिक पुनरुद्धार का समर्थन करने के लिए ऋण वितरण को बढ़ावा देना था।

बैंक ऑफ इंडिया ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि महीने भर तक चलने वाले ‘ग्राहक तक पहुंच कार्यक्रम’ के दौरान बैंक ने सिर्फ खुदरा, कृषि और एमएसएमई खंड में 5,000 करोड़ रुपये के कर्ज मंजूर किए हैं और इसमें से 4,000 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

बीओआई ने बताया कि इसके अलावा उसने कॉरपोरेट खंड में 8,500 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया।

इस पहल के तहत बैंक ने राष्ट्रीय राजधानी में भी एक शिविर आयोजित किया जिसे प्रबंध निदेशक अतनु कुमार दास ने संबोधित किया। दास ने कहा कि बैंक इस तिमाही के दौरान 1,500 बैंकिंग मित्रों को नामांकित करने का इरादा रखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?