Boeing: 17000 लोगों की नौकरी पर आफत?, बोइंग ने 438 कर्मचारियों को नोटिस भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2024 15:03 IST2024-11-17T15:02:52+5:302024-11-17T15:03:58+5:30

Boeing: सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह सोसायटी ऑफ प्रोफेशनल इंजीनियरिंग एम्प्लॉइज इन एयरोस्पेस (एसपीईईए) के सदस्यों को नौकरी से निकाटने का नोटिस (पिंक स्लिप) भेजा गया।

Boeing Trouble on jobs of 17000 people Boeing sent notice to 438 employees | Boeing: 17000 लोगों की नौकरी पर आफत?, बोइंग ने 438 कर्मचारियों को नोटिस भेजा

Boeing

Highlightsकर्मचारियों को जनवरी के मध्य तक वेतन मिलेगा। 10 प्रतिशत यानी करीब 17,000 की कटौती करने की योजना बना रही है।एसपीईईए ने कहा कि छंटनी से 438 सदस्य प्रभावित हुए हैं।

सिएटलः बोइंग ने अपने पेशेवर एयरोस्पेस श्रमिक संघ के 400 से अधिक सदस्यों को नौकरी से निकालने का नोटिस भेजा है। यह वित्तीय और नियामकीय समस्याओं से उबरने के लिए संघर्ष कर रही कंपनी की हजारों लोगों को नौकरी से निकालने की योजना का हिस्सा है। इसके अलावा, इसकी मशीनिस्ट यूनियन की आठ सप्ताह की हड़ताल भी इसका एक कारण है। सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह सोसायटी ऑफ प्रोफेशनल इंजीनियरिंग एम्प्लॉइज इन एयरोस्पेस (एसपीईईए) के सदस्यों को नौकरी से निकाटने का नोटिस (पिंक स्लिप) भेजा गया।

कर्मचारियों को जनवरी के मध्य तक वेतन मिलेगा। बोइंग ने अक्टूबर में घोषणा की थी कि वह आने वाले महीनों में अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 प्रतिशत यानी करीब 17,000 की कटौती करने की योजना बना रही है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) केली ऑर्टबर्ग ने कर्मचारियों से कहा कि कंपनी को “अपनी वित्तीय वास्तविकता के अनुरूप अपने कर्मचारियों के स्तर को फिर से निर्धारित करना होगा।” एसपीईईए ने कहा कि छंटनी से 438 सदस्य प्रभावित हुए हैं।

यूनियन के स्थानीय खंड में 17,000 बोइंग कर्मचारी हैं जो मुख्य रूप से वाशिंगटन में स्थित हैं, जिनमें से कुछ ओरेगन, कैलिफोर्निया और यूटा में हैं। उन 438 कर्मचारियों में से 218 एसपीईईए की पेशेवर इकाई के सदस्य हैं, जिसमें इंजीनियर और वैज्ञानिक शामिल हैं। बाकी तकनीकी इकाई के सदस्य हैं, जिसमें विश्लेषक, योजनाकार, तकनीशियन और कुशल पेशेवर शामिल हैं।

पात्र कर्मचारियों को तीन महीने तक के लिए करियर ट्रांज़िशन सेवाएं और सब्सिडी वाले स्वास्थ्य सेवा लाभ मिलेंगे। कर्मचारियों को भत्ता भी मिलेगा, जो आम तौर पर सेवा के हर साल के लिए लगभग एक सप्ताह का वेतन होता है। हड़ताल के बाद बोइंग के यूनियन वाले मशीनिस्ट ने इसी महीने काम पर लौटना शुरू कर दिया। हड़ताल ने बोइंग को वित्तीय रूप से प्रभावित किया। ...लेकिन अक्टूबर में विश्लेषकों के साथ बातचीत में ऑर्टबर्ग ने कहा कि इसकी वजह से छंटनी नहीं हुई।

Web Title: Boeing Trouble on jobs of 17000 people Boeing sent notice to 438 employees

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे