लाइव न्यूज़ :

Boeing layoffs: 2199 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, आखिर कंपनी बोइंग ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2024 14:07 IST

Boeing layoffs: एयरोस्पेस क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी ने अक्टूबर में घोषणा की थी कि वह आने वाले महीनों में अपने कार्यबल में करीब 10 प्रतिशत की कटौती करने की योजना बना रही है। वह वित्तीय और नियामकीय परेशानियों के साथ-साथ अपने कर्मचारियों (मशीनिस्ट) की करीब दो महीने तक जारी रही हड़ताल से उबरने के लिए संघर्ष कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सप्ताह छंटनी नोटिस जारी होने से पहले वाशिंगटन में बोइंग के 66,000 कर्मचारी थे।आवश्यकता से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति का परिणाम है।कर्मचारी हालांकि जनवरी के मध्य तक काम करेंगे।

Boeing layoffs: बोइंग ने वाशिंगटन के रोजगार सुरक्षा विभाग को भेजे नोटिस में बताया कि उसने राज्य में अभी तक 2,199 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। इस कटौती के साथ ही कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों की संख्या 17,000 हो गई है। एयरोस्पेस क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी ने अक्टूबर में घोषणा की थी कि वह आने वाले महीनों में अपने कार्यबल में करीब 10 प्रतिशत की कटौती करने की योजना बना रही है। वह वित्तीय और नियामकीय परेशानियों के साथ-साथ अपने कर्मचारियों (मशीनिस्ट) की करीब दो महीने तक जारी रही हड़ताल से उबरने के लिए संघर्ष कर रही है।

पिछले सप्ताह छंटनी नोटिस जारी होने से पहले वाशिंगटन में बोइंग के 66,000 कर्मचारी थे। अभी तक की छंटनी में पिछले सप्ताह बोइंग के पेशेवर एयरोस्पेस श्रमिक संघ, सोसाइटी ऑफ प्रोफेशनल इंजीनियरिंग एम्प्लॉइज इन एयरोस्पेस या एसपीईईए के 400 से अधिक सदस्य शामिल हैं। ये कर्मचारी हालांकि जनवरी के मध्य तक काम करेंगे।

हड़ताल के बाद बोइंग के श्रम संघ से जुड़े कर्मचारी इस महीने की शुरुआत में काम पर लौटने लगे। इस हड़ताल का बोइंग की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ा। हालांकि मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) केली ऑर्टबर्ग ने विश्लेषकों के साथ अक्टूबर में बातचीत में कहा था कि छंटनी की वजह हड़ताल नहीं बल्कि यह आवश्यकता से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति का परिणाम है।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित