लाइव न्यूज़ :

आर्थिक वृद्धि के सुझावों पर पीएनबी, बैंक आफ बड़ौदा समेत कई बैंकों ने की बैठकें

By भाषा | Updated: August 19, 2019 19:37 IST

पीएनबी के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने बेहतर तरीके से बैंक कार्यों को लेकर अनूठे उपायों के उपयोग और अलग सोच को लेकर आकांक्षवादी बैंक अधिकारियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर बल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक आफ बड़ौदा ने कहा, बैठक में हमारे बैंक के कामकाज में सुधार को लेकर क्रियान्वयन योग्य और कई अनूठे सुझाव आए।इन सुझावों और विचारों पर राज्य स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली बैठकों में चर्चा की जाएगी।

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक आफ बड़ौदा और कार्पोरेशन बैंक ने क्षेत्र को भविष्य के लिये तैयार करने और आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान के इरादे से शाखा स्तर पर दो दिवसीय परामर्श बैठकों का आयोजन किया है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देश पर 17-18 अगस्त को दो दिवसीय परामर्श बैठकें हुई। 

बैंक आफ बड़ौदा ने एक बयान में कहा, बैठक में बैंकों विशेषकर हमारे बैंक के कामकाज में सुधार को लेकर क्रियान्वयन योग्य और कई अनूठे सुझाव आए। बैठक में वित्तीय सेवा विभाग के अतिरिक्त सचिव देबाशीष पांडा भी शामिल हुए। बयान के अनुसार सुझाव प्राप्त करने को लेकर शाखा स्तर पर प्रबंधकों के साथ बैठक की गयी। इन सुझावों और विचारों पर राज्य स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली बैठकों में चर्चा की जाएगी। इसमें बैंकों को भविष्य के लिये तैयार करने को लेकर कामकाज की समीक्षा की जाएगी। 

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भी अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को कर्ज बढ़ाने को लेकर उपायों, प्रौद्योगिकी के अधिक-से-अधिक उपयोग और बैंक को ग्राहक केंद्रित बनाने के साथ किसानों, लघु उद्योगों, उद्यमियों, युवा छात्रों और महिलाओं की जरूरतों के मुताबिक अधिक बेहतर तरीके से कार्य करने पर विचार और सुझावों के लिये इसी प्रकार की बैठक का आयोजन किया है। 

पीएनबी के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने बेहतर तरीके से बैंक कार्यों को लेकर अनूठे उपायों के उपयोग और अलग सोच को लेकर आकांक्षवादी बैंक अधिकारियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर बल दिया। कार्पोरेशन बैंक के अनुसार परामर्श प्रक्रिया से राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ जमीनी स्तर पर काम करने का भाव मजबूत हुआ है। 

बयान के अनुसार बैंक बैठकों से निकले सुझावों और विचारों को क्रियान्वित करने के लिये कदम उठाने जा रहा है ताकि बैंक को विकास की जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरा किया जा सके। पंजाब एंड सिंध बैंक ने कहा कि राष्ट्रीय प्राथमिकताओं तथा देश की आर्थिक वृद्धि में भागीदारी को ध्यान में रखते हुए बैंक अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किये गये।

टॅग्स :बैंकिंगबैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?