लाइव न्यूज़ :

बीएमडब्ल्यू ने एक्स7 एम50डी 'डार्क शैडो' एडीशन उतारा, कीमत 2.02 करोड़ रुपए

By भाषा | Updated: May 31, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने देश में अपनी एक्स7 एम50डी 'डार्क शैडो' एडीशन कार पेश की है जिसकी कीमत 2.02 करोड़ रुपए (शोरुम पर) है।

यह मॉडल भारत में एक पूर्णत: निर्मित कार (सीबीयू) के तौर पर आ रहा है और इसकी बुकिंग केवल कंपनी की वेबसाइट के जरिए ही की जा सकती है।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेजीडेंट विक्रम पावाह ने एक बयान में कहा, "बीएमडब्ल्यू एक्स7 लक्जरी क्लास का प्रतीक है - जो एक्स रेंज की सबसे बड़ी पहचान है। इसके साथ विलासितापूर्ण तरीके से कार चलाने के आनंद से जुड़ा एक नया अध्याय शुरू हुआ है और यह सफर के हर पल को मजेदार बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।"

उन्होंने यह भी बताया कि यह मॉडल इस लिहाज से बहुत खास है कि दुनिया भर में केवल 500 कारें ही निकाली गयी हैं।

बीएमडब्ल्यू एक्स7 एम50डी में 2,993 सीसी का डीजल इंजन लगा है जो 400 का आउटपुट देता है जिसके साथ कार केवल 5.4 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। मॉडल में आठ स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन लगे हैं और यह कई सुरक्षा एवं लक्जरी सुविधाओं से लैस है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम