लाइव न्यूज़ :

बीएमडब्ल्यू ने भारत में थ्री सीरीज ग्रैन लिमोजिन 'आइकॉनिक एडिशन' पेश की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 23:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने बृहस्पतिवार को भारत में अपनी नयी बीएमडब्ल्यू थ्री सीरीज ग्रैन लिमोजिन 'आइकॉनिक एडिशन' पेश की, जिसकी कीमत 53.5 लाख रुपये से शुरू होती है।

एक बयान में कहा गया है कि चेन्नई में बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट में विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए स्थानीय रूप से निर्मित यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में देशभर में बीएमडब्ल्यू के सारे शोरूम में तत्काल प्रभाव से उपलब्ध है।

258 एचपी के पावर आउटपुट के साथ दो-लीटर के चार-सिलेंडर वाले इंजन द्वारा संचालित और 6.2 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार हासिल करने में सक्षम पेट्रोल संस्करण वाली कार की कीमत 53.5 लाख रुपये है।

दूसरी ओर, डीजल संस्करण में दो-लीटर का चार-सिलेंडर वाला इंजन है जो 190 एचपी की शक्ति पैदा करता है और केवल 7.6 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी कीमत 54.9 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है।

नयी कार बाजार में उतारे जाने पर बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा कि कंपनी अपने उत्पादों की श्रृंखला में तीन सीमित संस्करण पेश करने के साथ यह त्योहारी सीजन मनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?