लाइव न्यूज़ :

बीएमडब्ल्यू ने 5 सीरीज में उन्नत सेडान कार पेश की , कीमत 62.9 लाख से शुरू

By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:53 IST

Open in App

नई दिल्ली 24 जून जर्मनी की कार विनिर्माता बीएमडब्ल्यू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपनी 5 सीरीज सिडान कार का नया संस्करण भारतीय बाजार में उतार दिया है और दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 62.9 लाख रुपये होगी।

भारत में निर्मित 5 सीरीज पेट्रोल ट्रिम विकल्प में बीएमडब्ल्यू 530आई एम स्पोर्ट मॉडल के रूप में आएगी। जिसकी कीमत 62.9 लाख रुपये है। वहीं डीजल में इसके दो मॉडल बीएमडब्ल्यू 530डी एम स्पोर्ट और बीएमडब्ल्यू 520डी की कीमत क्रमश: 63.9 लाख रुपये और 71.9 लाख रुपये रखी गई हैं।

बीएमडब्ल्य 5 सीरीज के नए संस्करण में रिमोट कण्ट्रोल पार्किंग, हेड-अप डिस्प्ले, रिवर्सिंग असिस्टेंट, पार्किंग असिस्टेंट और जेस्चर कंट्रोल जैसे कई नए फीचर्स शामिल हैं।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने एक बयान में कहा, ‘‘पचास वर्षों से बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज ने विश्व स्तर पर एक बेजोड़ स्थिति का आनंद लिया है और ड्राइविंग में अलग मुकाम स्थापित किया है। यह सीरीज अब युवा और स्मार्ट अंदाज में आएगी।’’

कंपनी ने बताया कि बीएमडब्ल्यू 530आई एम स्पोर्ट मॉडल में चार सिलेंडर के साथ दो हजार लीटर का पेट्रोल इंजन होगा। जो 252 हॉर्सपवार और 350 एनएम टॉर्क की अधिकतम क्षमता पैदा करेगा। यह महज 6.1 सेकंड में 0 से 100 रफ़्तार को पकड़ सकती है।

इसके अलावा बीएमडब्ल्यू 520डी लक्जरी लाइन 190 हॉर्सपवार और 400 एनएम टॉर्क की अधिकतम क्षमता के साथ 7.3 सेकंड में 0 से 100 की रफ़्तार तक पहुंचने का दम रखती है।

वही बीएमडब्ल्यू 530डी मॉडल तीन हजार लीटर डीजल इंजन के साथ छह सिलेंडर के साथ आएगा, जो मात्र 5.7 सेकंड में 0 से 100 की रफ़्तार पकड़ने का दम रखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?