लाइव न्यूज़ :

बीएमडब्ल्यू ने भारत में मिनी जॉन कूपर वर्क्स हैच का सीमित संस्करण पेश किया, कीमत 46.9 लाख रुपये

By भाषा | Updated: November 5, 2020 12:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने गुरुवार को भारत में मिनी जॉन कूपर वर्क्स हैच का सीमित संस्करण पेश किया, जिसकी शोरूम कीमत 46.9 लाख रुपये है।

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने एक बयान में कहा कि सीमित संस्करण का मॉडल मिनी जॉन कूपर वर्क्स जीपी से प्रेरित है और इसे पूरी तरह निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में पेश किया गया है।

कंपनी ने बताया कि बुकिंग के लिए इसकी सिर्फ 15 इकाइयां उपलब्ध हैं और इसे ‘शॉप मिनी डॉट इन’ नाम की वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है।

इस पेशकश पर टिप्पणी करते हुए बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पाहा ने कहा, ‘‘विरासत, विशिष्टता और प्रदर्शन के एक अद्वितीय संयोजन के साथ मिनी जॉन कूपर वर्क्स अपने आप में बेजोड़ है।’’

यह गाड़ी दो लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है और 6.1 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटा तक रफ्तार दे सकती है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम