लाइव न्यूज़ :

ब्लूस्टार को विस्ट्रॉन इंफोकॉम से मिला 128 करोड़ रुपये का ठेका

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर एयर कंडीशनर बनाने वाली प्रमुख कंपनी ब्लूस्टार को विस्ट्रॉन इंफोकॉम से 128 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। विस्ट्रॉन इंफोकॉम भारत में एप्पल के लिए अनुबंध पर उत्पाद विनिर्माण करती है।

ब्लूस्टार ने सोमवार को शेयर बाजार को सूचना दी कि उसे यह ठेका कंपनी की कारखाना विस्तार परियोजना में मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग के काम के लिए मिला है।

कंपनी ने कहा कि मौजूदा वक्त में कारखाना श्रेणी में यह उसकी सबसे बड़ी और तेजी से लागू की जाने वाली परियोजनाओं में से एक है।

ब्लूस्टार के प्रबंध निदेशक बी. त्यागराजन ने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़े कार्यक्रमों के गति पकड़ने के साथ हम थोक सेवाओं के लिए ऑर्डर में एक स्थिर वृद्धि देख रहे हैं। इसी के साथ बाजार में हम शीर्ष पर बने हुए हैं। हमें विनिर्माण क्षेत्र के हमारी वृद्धि में और योगदान करने की उम्मीद है।’’

विस्ट्रॉन ताइवान की कंपनी है। भारत में इसका विनिर्माण संयंत्र कोलार, बेंगलुरू में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या