लाइव न्यूज़ :

बीएलएस इंटरनेशनल ने आयुष्मान भारत कार्ड के प्रसंस्करण को लेकर एनएचए के साथ गठजोड़ किया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं देने वाली कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल ने मंगलवार को कहा कि उसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत कार्ड के प्रसंस्करण को लेकर पैनल में शामिल किया है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीजेएवाई) स्वास्थ्य बीमा योजना है। यह इलाज, दवा, जांच और अस्पताल में भर्ती होने से पहले के खर्च के एवज में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।

बीएलएस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी देश भर में लोगों के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में पैनल में शामिल किसी भी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आयुष्मान भारत कार्ड का प्रसंस्करण जल्द शुरू करेगी... ।’’

बीएलएस इंटरनेशनल के संयुक्त प्रबंध निदेशक शिखर अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम आयुष्मान भारत कार्ड के प्रसंस्करण को लेकर पैनल में शामिल होने और इस पहल में अभिन्न भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हैं। हमारी छोटे शहरों (टियर-दो और टियर-तीन) में उपस्थिति से भारत सरकार को गांवों में रहने वाले और वंचित तबकों तक लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित