लाइव न्यूज़ :

सिंपलीलर्न में 25 करोड़ डॉलर के शेयर खरीदेगी ब्लैकस्टोन

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई सिंपलीलर्न सॉल्यूशंस ने सोमवार को कहा कि ब्लैकस्टोन, कंपनी में 25 करोड़ डॉलर (करीब 1,860 करोड़ रुपये) में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

एक बयान में कहा गया है कि ब्लैकस्टोन द्वारा प्रबंधित निजी इक्विटी फंडों ने सिंपलीलर्न सॉल्यूशंस में नियंत्रण तय करने वाली हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक निश्चित समझौता किया है।

शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी सिंपलीलर्न के संस्थापक और सीईओ कृष्ण कुमार ने कहा कि ब्लैकस्टोन कंपनी में 25 करोड़ डॉलर का निवेश कर रही है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि पिछले निवेशक - कलारी कैपिटल, हेलियन वेंचर पार्टनर्स और मेफील्ड फंड - अब बाहर हो गए हैं, लेकिन सिंपलीलर्न का प्रबंधन पहले जैसा ही है और उनकी हिस्सेदारी भी अप्रभावित रहेगी।

हालांकि ब्लैकस्टोन कितने शेयर खरीद रही हैं और इसके बाद सिंपलीलर्न का बाजार मूल्य क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गयी।

सिंपलीलर्न की स्थापना 2010 में हुई थी और कंपनी लगातार चौथे वर्ष लाभदायक रही है। कंपनी शुरुआती से लेकर मध्य-कैरियर के पेशेवरों को क्लाउड, डेवओप्स, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सिक्योरिटी और अन्य में नए जमाने के डिजिटल कौशल हासिल करने में मदद करने के लिए 100 से ज्यादा कार्यक्रमों की पेशकश करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस