लाइव न्यूज़ :

बंगाल में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी भाजपा : अशोक लाहिड़ी

By भाषा | Updated: May 4, 2021 14:19 IST

Open in App

कोलकाता चार मई वित्त आयोग के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायक तथा जाने-माने अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

पश्चिम बंगाल में रविवार को घोषित विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा दूसरे नंबर की पार्टी बन कर उभरी है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस राज्य में एक बार फिर अपनी सरकार बनाने में सफल रही है।

लाहिड़ी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैंने अपनी व्यक्तिगत लड़ाई जीत ली, लेकिन हम बड़ी लड़ाई हार गए। इस हार का मतलब है कि हम अब विपक्ष में बैठेंगे, लेकिन मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि हम रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।’’

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी और मनमोहन सिंह की सरकार में काम कर चुके अर्थशास्त्री ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि विपक्ष की आवाज सुनी जायेगी और विशेष तौर पर तब जब हम राज्य की बेहतरी के लिए रचनात्मक सुझाव देंगे।’’

केंद्र सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे लाहिड़ी भाजपा की तरफ से बंगाल के विधानसभा चुनावों में उतारे गए जाने माने चेहरों में से एक थे। भाजपा ने उनके अलावा स्तंभकार स्वपन दासगुप्ता, पूर्व उप सेना प्रमुख सुब्रत साहा और रणनीतिकार अनिर्बान गांगुली को भी टिकट दिया था, हालांकि सभी को अपने पहले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

ऐसा माना जा रहा था कि यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो लाहिड़ी को राज्य का वित्त मंत्री बनाया जाएगा। लाहिड़ी ने तृणमूल कांग्रेस के शेखर दासगुप्ता को बालुरघाट सीट से 14 हजार वोटों से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित