कांग्रेस को दिख रहा है ऑस्ट्रेलिया के पेट्रोल पंप बंद और पाकिस्तान में 1-1 किमी लाइन?, भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा- पीएम मोदी कम कर रहे कीमत?, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 27, 2026 12:05 IST2026-03-27T12:04:23+5:302026-03-27T12:05:57+5:30
पेट्रोल पर शुल्क 13 रुपए से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ज़ीरो कर दिया गया

file photo
नई दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए घरेलू इस्तेमाल के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर सेंट्रल एक्साइज़ ड्यूटी ₹10 प्रति लीटर कम कर दी गई है। इससे ग्राहकों को कीमतों में बढ़ोतरी से सुरक्षा मिलेगी। PM मोदी ने हमेशा यह पक्का किया है कि नागरिकों को ज़रूरी चीज़ों की सप्लाई में उतार-चढ़ाव और कीमतों से बचाया जाए। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि ये विपक्ष को यही दिख रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं पाकिस्तान में 1-1 किमी लाइन लगने के बाद भी लूट मची है और भारत में पीएम मोदी ने एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ज़ीरो कर दिया है। इतना संवेदनशील जिस देश का पीएम हो उसके बाद भी विपक्ष आरोप लगाने से पहले सोचता नहीं है।
#WATCH | Delhi | On Government slashing excise duty on petrol and diesel, BJP MP Dinesh Sharma says, "...The opposition should feel ashamed when they level allegations against the Prime Minister, who has slashed excise duty on petrol and diesel..." pic.twitter.com/tBlNtFuCSa
— ANI (@ANI) March 27, 2026
#WATCH | Delhi | BJP MP Arun Govil says, "I extend best wishes to everyone on the occasion of Rama Navami...We should follow the path shown by Lord Ram..."
— ANI (@ANI) March 27, 2026
On the government slashing excise duty on petrol and diesel, he says, "This is a very good decision of the government of… pic.twitter.com/CTLwTNVlot
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ कर रही है कि इस जंग के समय में देश के लोगों को कोई दिक्कत न हो। हम प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि सरकार के पास जो राजस्व आता है तो लोगों के पास से आता है जो लोग टैक्स देते हैं।
उसी से सरकार के पास राजस्व आता है तो अगर सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी कम की है तो सरकार अपने जेब से पैसा थोड़ी दे रही है तो अगर सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी कम की है तो इसी इतना जताने की क्या जरूरत है। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि सरकार का बहुत अच्छा फैसला है। राहत मिलेगी, इससे जनता में यह भरोसा पैदा होगा कि सरकार ने इस मुश्किल समय में उनके बार में सोचा है।
उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक्साइज़ ड्यूटी में छूट देकर एक राहत देने का काम किया है। RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि इससे जनता को क्या फायदा होगा क्योंकि पेट्रोल, डीज़ल, LPG मिल ही नहीं रहा है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इसे कहते हैं कि हाथ की सफाई और चोरी पकड़ी गई।
देखिए 2014 में जब कांग्रेस की सरकार थी, उस समय पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी 9.48 रुपए प्रति लीटर हुआ करता था और आज 32.98 रुपए यानी 33 रुपए प्रति लीटर और उस समय डीजल 3.56 रुपए प्रति लीटर हुआ करता था और इन्होंने 31.8 कर दिया था और जनता से लूटा कितना लगभग 28 लाख करोड़ रुपए और आज ये कम कर रहे हैं। यानी लूट करके थोड़ी सी रियात देना।
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "पीएम मोदी को 140 करोड़ लोगों की कितनी चिंता है वो इस बात पर झलकती है यहां विशेष परिस्थिति है युद्ध चल रहा है उसके बाद भी पीएम ने इतना बढ़ा निर्णय लिया है डीज़ल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी पर बड़ी कटौती की गई है। ये बड़ी बात है पीएम मोदी का अभिनंदन है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार संवेदनशील सरकार है पीएम मोदी देश की जनता के प्रति समर्पित हैं लेकिन हिमाचल के मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दिया और राहुल गांधी इस पर जवाब नहीं दे रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ा दी। ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं बंगाल में भी यही हाल है। सारे गैर-NDA सरकार ऐसे समय में भी जनता का साथ नहीं दी रही है।
राहुल गांधी और INDI गठबंधन भ्रम फैला रहे है ये लोग देश के हित वाले नहीं हैं जबकि दुनिया जानता है कि हम आयात करते हैं और प्रबंधन है और पीएम मोदी ने घोषणा किया है कि इतने दिन तक हमारे पास पेट्रोल-डीजल है फिर भी ये लोग भ्रम फैला रहे हैं। जो भी भ्रम फैला रहे हैं अब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।