लाइव न्यूज़ :

बिसाग-एन ने पीएम गतिशक्ति योजना पर सरकारी अधिकारियों के साथ क्षमता निर्माण अभ्यास किया

By भाषा | Updated: November 24, 2021 23:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान तैयार करने वाला बिसाग-एन ((भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लिकेशंस एंड जियोइनफॉरमैटिक्स) अपनी मौजूदा/नियोजित परियोजनाओं के डेटा को एक ही मंच पर एकीकृत करने और उनके बीच तालमेल के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ क्षमता निर्माण अभ्यास कर रहा है।

बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बिसाग-एन ने एक भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) मंच पर यह योजना विकसित की है। इस मंच पर व्यापक डेटाबेस में सभी मंत्रालयों/विभागों की एक विशिष्ट कार्य योजना से जुड़ा डेटा शामिल किया जा रहा है।

इस प्रणाली को आगे परियोजना प्रबंधन उपकरण, गतिशील डैशबोर्ड, प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) आदि के साथ एक डिजिटल मास्टर प्लानिंग उपकरण के रूप में विकसित किया जाएगा।

मौजूदा अभ्यास पहले ही पत्तन, पोत परिवहन, नागरिक उड्डयन, विद्युत, नवीकरणीय ऊर्जा, कपड़ा और दूरसंचार सहित विभिन्न मंत्रालयों के लिए शुरू किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा