लाइव न्यूज़ :

बीआईएस लाइसेंस:स्टार्टअप, छोटे उद्योगों, महिला उद्यमियों के लिये 50 प्रतिशत छूट

By भाषा | Updated: April 13, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल सरकार ने मंगलवार को सूक्ष्म उद्योगों, स्टार्टअप और महिला उद्यमियों के लिये नया बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) लाइसेंस और प्रमाणन लेने को लेकर वार्षिक अंकन (नवीनीकरण) शुल्क में 50 प्रतिशत कमी की घोषणा की।

सरकार ने यह भी कहा कि बीआईएस की सेवाएं अब हर किसी के लिये मुफ्त में उपलब्ध होंगी और इसे ई-बीआईएस के मानकीकृत पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।

बीआईएस गुणवत्ता निर्धारण के लिये सरकारी निकाय है। ब्यूरो मानक निशान के साथ लाइसेंस जारी करता है। इससे उस इकाई की पहचान में मदद मिलती है, जो विशेष स्थान पर उत्पादों का विनिर्माण करते हैं।

खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘सरकार ने स्टार्टअप, सूक्ष्म उद्योगों और महिला उद्यमियों के लिये नये बीआईएस प्रमाणन पर 50 प्रतिशत की छूट दी है।’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा लाइेंससधारकों को 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी गयी है। इससे ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को गति मिलेगी।

बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी के अनुसार नये लाइसेंस के लिये छूट की पेशकश से ज्यादा कंपनियों के लाइसेंस और प्रमाणन व्यवस्था के दायरे में आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि नये लाइसेंस के लिये न्यूनतम सालाना अंकन मूल्य अलग अलग उत्पाद पर अलग- अलग हैं। उदाहरण के लिये पानी के लिये शुल्क करीब 1,60,000 रुपये है।

तिवारी ने बीआईएस द्वारा उठाये गये नये कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि संबंधित पक्षों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिये कई कदम उठाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि लाइसेंस जारी करने और उसके नवीनीकरण समेत प्रमाणन की पूरी प्रक्रिया ई-बीआईएस के मानक ऑनलाइन पोर्टल स्वचालित बनायी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?