लाइव न्यूज़ :

बिड़लासॉफ्ट का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 32.6 प्रतिशत बढ़कर 96.3 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: February 6, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह फरवरी बिड़लासॉफ्ट का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 32.6 प्रतिशत बढ़कर 96.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 2.4 अरब डॉलर के सीके बिड़ला समूह की कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में आईटी सेवा कंपनी ने 72.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 5.7 प्रतिशत बढ़कर 880.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 833.2 करोड़ रुपये रही थी।

बिड़लासॉफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कपूर ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन (ईबीआईटीडीए) पूर्व की आय का मार्जिन 15 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यह हमारी योजना से पहले हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें