लाइव न्यूज़ :

बिड़ला कॉरपोरेशन का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 82 प्रतिशत बढ़कर 148 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 23, 2021 21:04 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जनवरी एमपी बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी बिड़ला कॉरपोरेशन का दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 82.1 प्रतिशत बढ़कर 148.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बिक्री बढ़ने और लागत को तर्कसंगत करने की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में सीमेंट कंपनी ने 81.49 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 1,776 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी की बिक्री 3.2 प्रतिशत बढ़कर 35.5 लाख टन पर पहुंच गई।

तिमाही के दौरान कंपनी का क्षमता इस्तेमाल बढ़कर 92 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 88 प्रतिशत था।

कोलकाता मुख्यालय वाली कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका क्षमता इस्तेमाल उद्योग में सबसे ऊंचा रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम