लाइव न्यूज़ :

बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने सीरम इंस्टीट्यूट लाइफ साइसेंस को 15 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की

By भाषा | Updated: September 16, 2021 23:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर बायोकॉन की अनुषंगी इकाई बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सीरम इंस्टीट्यूट लाइफ साइसेंस को लगभग 4.9 अरब डॉलर के मुद्रा- बाद मूल्यांकन के तहत करीब 15 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश करेगी।

सीरम इंस्टीट्यूट लाइफ साइसेंस(एसआईएलएस), सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की अनुषंगी है।

बायोकॉन ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के एवज में बायोकॉन बायोलॉजिक्स लि. वैश्विक बाजार के लिये एसआईएलएस के कोविड-19 समेत अन्य टीकों के वाणिज्यिक अधिकार के साथ 15 साल के लिये सालाना टीकों की 10 करोड़ खुराक प्राप्त कर सकेगी। कंपनी ये टीके मुख्य रूप से एआईएलएस की पुणे में बन रहे संयंत्र से प्राप्त करेगी।

बयान के अनुसार समझौते के तहत अदार पूनावाला बायोकॉन बायोलॉजिक्स लि. (बीबीएल) के बोर्ड में शामिल होंगे।

इस रणनीतिक गठबंधन के तहत टीके के अलावा डेंगू और एचआईवी जैसे अन्य संक्रमण वाले रोगों के निदान के लिये भी प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के उपाये किये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?