मामूली मांग के कारण बिनोलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: May 24, 2021 13:37 IST2021-05-24T13:37:47+5:302021-05-24T13:37:47+5:30

Binolatel Khali futures fall on modest demand | मामूली मांग के कारण बिनोलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

मामूली मांग के कारण बिनोलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 24 मई हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौलातेल खली की कीमत नौ रुपये की गिरावट के साथ 2,637 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत नौ रुपये अथवा 0.34 प्रतिशत की हानि के साथ 2,637 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 99,400 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बिनौलातेल खली के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 11 रुपये अथवा 0.4 प्रतिशत की हानि के साथ 2,716 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 17,300 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Binolatel Khali futures fall on modest demand

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे