लाइव न्यूज़ :

बिकानो का अगले तीन वर्षों में कारोबार को दोगुना करने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: March 24, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च प्रमुख खाद्य ब्रांड बिकानो ने बुधवार को कहा कि उसका अगले तीन वर्षों में कारोबार को दोगुना करके 2,500 करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य है।

कंपनी ने कहा कि इसके लिए वह बाजार के विस्तार और उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने पर जोर देगी।

कंपनी का कारोबार फिलहाल मुख्य रूप से देश के उत्तरी हिस्से से आता है, और अब वह दक्षिणी और पश्चिमी बाजारों में विस्तार करने के लिए निवेश कर रही है।

इसके अलावा कंपनी घरेलू बाजारों में नए उत्पादों की पेशकश करके अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है और खासतौर से निर्यात बाजारों के लिए फ्रोजेन फूड और रेडी-टू-ईट फूड (आरटीई) की शुरुआत की गई है।

बिकानो के निदेशक मनीष अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम अगले तीन वर्षों में 2,500 करोड़ रुपये के कारोबार तक पहुंचने का लक्ष्य बना रहे हैं।’’

अग्रवाल को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में बिकानो अपने पैकेज स्नैक्स कारोबार से 1,000 से 1,200 करोड़ रुपये की आय हासिल करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अगले वित्त वर्ष में पैकेज फूड कारोबार में करीब 35 से 40 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।’’

अग्रवाल ने कहा कि पैकेज खाद्य खंड में वृद्धि की क्षमताएं बहुत अधिक हैं और कंपनी अपने मौजूदा उत्पाद पोर्टफोलियो और नई पेशकश के जरिए इसका लाभ पाने की पूरी कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम