लाइव न्यूज़ :

75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये, 26 सितंबर को पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार भेजेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: September 25, 2025 15:23 IST

बिहार सरकार ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के कार्यों की समीक्षा के बाद उन्हें आगे 2-2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू इस योजना की शुरुआत को ‘जन उत्सव’ का रूप देने जा रही है। उत्सव की तरह मनाएं और एक-एक महिला को योजना की जानकारी दें।20 सालों में शासन के दौरान सोशल जस्टिस के साथ जेंडर जस्टिस भी सुनिश्चित किया है।

पटनाः बिहार की 75 लाख महिलाओं के लिए शुक्रवार का दिन अहम साबित होने वाला है। दरअसल, 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबिहार सरकार को 7500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देंगे। इसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में हर महिला के खाते में 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस राशि को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत वितरित किया जाना है। इसके पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त 22 सितंबर को जारी होनी थी, लेकिन किसी कारण वश पहली किस्त अब 26 सितंबर को जारी होगा। बता दें कि, बिहार सरकार ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के कार्यों की समीक्षा के बाद उन्हें आगे 2-2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। जदयू इस योजना की शुरुआत को ‘जन उत्सव’ का रूप देने जा रही है।

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा ने सभी नेता-कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाएं और एक-एक महिला को योजना की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 20 सालों में शासन के दौरान सोशल जस्टिस के साथ जेंडर जस्टिस भी सुनिश्चित किया है।

उनके मुताबिक, 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के लिए 2010 से भी बड़ा राजनीतिक शिखर साबित होगा। बता दें कि महिला रोजगार योजना के लिए शहरी और ग्रामीण महिलाओं से आवेदन लिए गए हैं महिलाओं को पहली किस्त में 10 हजार रुपए दिए जाएंगे तो वहीं जिन 6 महीने के बाद जिन महिलाओं के रोजगार कार्य में वृद्धि की समीक्षा के बाद उन्हें सरकार रोजगार को बढ़ाने के लिए 2 लाख तक की सहायता राशि देगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीबिहारपटनाबिहार विधानसभा चुनाव 2025
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित