लाइव न्यूज़ :

Bihar Budget 2024-25: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए 700 करोड़, चतुर्थ कृषि रोड मैप लागू, परिवहन-संचार पर खर्च होंगे 46729 करोड़, जानें मुख्य बातें

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2024 16:06 IST

Bihar Budget 2024-25: बिहार का विकास दर 10.4 है। यह पूरे देश में सबसे अधिक है। बजट का 63.46 प्रतिशत विकास पर खर्च होंगे। बजट में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए 7 सौ करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की अर्थव्यवस्था दूसरे राज्यों से बेहतर रही है। 5 हजार 40 करोड़ का 7 निश्चय टू के लिए पारित किया गया है।वित्तीय बजट में वित्तीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है।

Bihar Budget 2024-25: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बिहार का 2 लाख 78 हजार 425 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें किसानों के लिए कई बड़े ऐलान भी किए गये। इस दौरान विपक्षी दलों के विधायकों ने जमकर हंगामा करते हुए वेल में आकर प्रदर्शन किया। बजट पेश करने से पहले सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार को विशेष तौर पर धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि पहली बार वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश कर रहा हूं। बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूं कि विकास के मुद्दे पर हमारी सरकार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में सरकार न्याय के साथ विकास कर रहा है। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि बिहार की अर्थव्यवस्था दूसरे राज्यों से बेहतर रही है। बिहार का विकास दर 10.4 है। यह पूरे देश में सबसे अधिक है। बजट का 63.46 प्रतिशत विकास पर खर्च होंगे। बजट में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए 7 सौ करोड़ का प्रावधान किया गया है।

वहीं, 5 हजार 40 करोड़ का 7 निश्चय टू के लिए पारित किया गया है। वित्तीय बजट में वित्तीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है। बजट में 2 लाख 26 हजार करोड़ राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। लगभग 2.5 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। वहीं 95 प्रतिशत जीएसटी वसूली का लक्ष्य पूरा किया गया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार विकास के मुद्दे पर काम कर रही है।

समाज के हर वर्ग का ध्यान सरकार रखेगी। परिवहन और संचार के लिए 46,729 करोड़ का बजट रखा गया है। बजट में रोजगार और शिक्षा पर फोकस किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में गरीबी दर में 8 फीसदी की गिरावट आई है। चतुर्थ कृषि रोड मैप लागू किया गया है। आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई है। 94 लाख आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सरकार सहायता करेगी।

बिहार में निवेश लाने की कोशिश जारी है। पर्यटन में निवेश करने पर सब्सिडी देने का फैसला किया गया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जल विद्युत और सौर ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। बिहार में परिवहन और संचार का बजट 46,729 करोड़ कर दिया है। शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ सामाजिक विकास पर जोर दिया गया है।

आर्थिक विकास के साथ सामाजिक विकास पर जोर है। सम्राट चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि प्राथमिक और उच्च विद्यालय में ड्रॉप आउट घटा है। सम्राट चौधरी के बजट भाषण के दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। भारी हंगामे के बाद उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने वित्त मंत्री को थोड़ी देर के लिए रुकने को कहा, जिसके बाद सम्राट चौधरी ने अपना भाषण रोक दिया और अपनी जगह पर बैठ गए।

इसके बाद उपाध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों को डांटा और कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर सभी दलीय नेता को बोलने का समय मिलेगा। उस वक्त अपनी-अपनी बातों को रखने का काम करेंगे। इस तरह से सदन में हंगामा करना उचित नहीं है। भारी हंगामा करने के बाद विपक्ष के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए।

टॅग्स :Bihar Legislative AssemblyNitish Kumarजेडीयूतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित