लाइव न्यूज़ :

मई में हवाई यात्रियों की संख्या में 63 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली 17 जून कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण मई में 21.15 लाख यात्रियों ने घरेलू मार्गो पर हवाई यात्रा की। यह संख्या अप्रैल में 57.25 लाख यात्रियों के मुकाबले 63 प्रतिशत कम है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च 2021 में 78.22 लाख लोगों ने देश के भीतर हवाई यात्रा की। वही मई में कोविड-19 की दूसरी लहर से घरेलू हवाई यात्रा और विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ।

डीजीसीए के मुताबिक़ विमानन कंपनी इंडिगो में 11.69 लाख यात्रियों ने सफर किया जो घरेलू स्तर पर हवाई यात्रा करने वाले कुल यात्रियों का 55.3 प्रतिशत है। इसके अलावा 1.99 लाख मुसाफिरों ने स्पाइसजेट से यात्रा की जो कुल घरेलू हवाई उड़ानों का 9.4 प्रतिशत है।

इसके अलावा एयर इंडिया से 4.29 लाख, गो फर्स्ट (पहले गोएयर) से 1.38 लाख, विस्तारा से 97 हजार और एयर एशिया से 64 हजार यात्रियों ने मई में सफर किया।

छह बड़ी विमान सेवा कंपनियों का पैसेंजर लोड फैक्टर (पीएलएफ) यानी भरी सीटों का अनुपात मई में गिरावट लेकर 39.3 से 64 प्रतिशत के बीच रहा। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइस जेट का पीएलएफ मई में 64 प्रतिशत रह गया।

इसके बाद गोएयर का पीएलएफ 63.3 प्रतिशत, इंडिगो का 51.2 प्रतिशत, एयर एशिया इंडिया का 44.4 प्रतिशत, स्टार एयर का 41.2 प्रतिशत, विस्तार का 40.9 प्रतिशत और एयर इंडिया का 39.3 प्रतिशत रहा।

पिछले वर्ष दो महीने के कड़े लॉकडाउन के बाद 25 मई को घरेलू स्तर पर हवाई यात्रा को पचास प्रतिशत यात्रियों की अनुमति के साथ खोल दिया था।

डीजीसीए के अनुसार इंडिगो ने चार मेट्रो हवाईअड्डों - बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में 98.7 प्रतिशत का सर्वश्रेष्ठ ऑन-टाइम प्रदर्शन किया। ऑन-टाइम प्रदर्शन मामले में विस्तार 98.1 प्रतिशत पर दूसरे और एयर एशिया 97.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार