लाइव न्यूज़ :

वृहद आंकड़ों, टीसीएस के नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी बाजार की दिशा

By भाषा | Updated: July 4, 2021 10:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार वैश्विक बाजारों से दिशा लेता रहेगा। कोविड-19 के मामलों में कमी तथा टीकाकरण की दिशा में प्रगति से बाजार में उम्मीद का संचार होगा।’’

उन्होंने कहा कि इस सप्ताह सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े आने हैं जिससे कारोबारी धारणा प्रभावित होगी।

सैमको सिक्योरिटीज की इक्विटी शोध प्रमुख निराली शाह ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों के सीजन की शुरुआत हो रही है। ऐसे में इस सप्ताह सभी की निगाह लार्ज और मिडकैप आईटी कंपनियों पर रहेगी।’’

सबसे पहले बृहस्पतिवार को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का तिमाही परिणाम आएगा।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘तिमाही नतीजों के मोर्चे पर किसी तरह की निराशा से कुल सकारात्मक धारणा प्रभावित हो सकती है। हालांकि, अर्थव्यवस्था के खुलने तथा टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने से हमें उम्मीद है कि तिमाही नतीजे बेहतर रहेंगे।’’

इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतें तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश का रुख भी बाजार को दिशा देंगे।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 440.37 अंक या 0.83 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम