बड़ा बिजनेस को छठा गिनीज विश्व रिकॉर्ड का खिताब मिला

By भाषा | Updated: July 7, 2021 19:34 IST2021-07-07T19:34:32+5:302021-07-07T19:34:32+5:30

Big Business gets sixth Guinness World Record title | बड़ा बिजनेस को छठा गिनीज विश्व रिकॉर्ड का खिताब मिला

बड़ा बिजनेस को छठा गिनीज विश्व रिकॉर्ड का खिताब मिला

नयी दिल्ली सात जुलाई देश की शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बड़ा बिजनेस ने बुधवार को कहा कि यूट्यूब पर उसके सीधे प्रसारण को रिकॉर्ड संख्या में देखे जाने को लेकर उसे गिनीज विश्व रिकॉर्ड का खिताब मिला है। यह सीधा प्रसारण इस्कॉन की मदद से किया गया था।

बड़ा बिजनेस का यह छठा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब हैं।

बड़ा बिजनेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विवेक बिंद्रा ने 20 जून को 'बिजनेस योग विद भगवद गीता' पर एक सीधा प्रसारण वेबिनार का आयोजन किया था।

इस सीधे प्रसारण को एक समय पर एक साथ 155,449 लोगों ने देखा। यह संख्या इस श्रेणी में पिछले विश्व रिकॉर्ड से 100 गुना अधिक है।

बड़ा बिजनेस ने कहा कि इस खिताब के साथ वह दो साल से भी कम समय के भीतर लगातार छह गिनीज विश्व रिकॉर्ड उपलब्धियों से सम्मानित होने वाली पहली दक्षिणपूर्व एशिया की कंपनी बन गई है।

बिंद्रा ने एक वर्चुअल आयोजन के दौरान कहा, ‘‘बड़ा बिजनेस में हमारा ध्यान हमेशा भारत में एक मजबूत उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने में मदद करने का है। भगवद गीता के श्लोकों से युवाओं को दैनिक जीवन और व्यावसायिक चुनौतियों को हल करने में मदद मिलती है।’’

उन्होंने कहा कि पिछले दो साल के भीतर कंपनी का यह छठा गिनीज विश्व रिकॉर्ड है। इस वेबिनार में केवल भारत से करीब पांच लाख युवाओं ने भाग लिया और इस वीडियों को अबतक 28 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Big Business gets sixth Guinness World Record title

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे