लाइव न्यूज़ :

बिग बास्केट ने लॉकडाउन के दो दिन में 80 प्रतिशत श्रमबल गंवाया, 16 दिन में कीं 12,000 भर्तियां : सीईओ

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:39 IST

Open in App

कोयंबटूर, 28 नवंबर 'बिग बास्केट' ने मार्च के महीने में देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ की वजह से मात्र दो दिन के भीतर अपने 80 प्रतिशत कर्मचारियों को ‘गंवा’ दिया था, लेकिन अपने टीम की जिजीविषा की वजह से कंपनी एक बार फिर तेजी के राह पर लौट आई और उसने 16 दिन में ही 12,000 से अधिक लोगों को काम पर रखा और अपने कामकाज को आगे बढ़ाया। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरि मेनन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "दो दिनों के लिए 80 प्रतिशत कर्मचारियों की संख्या कम होने के बाद, हम वास्तव में परेशान थे, क्योंकि आर्डर मिलना जारी था ... हमने 16 दिन में 12,300 लोगों को काम पर रखा - इसके माध्यम से हमने अपनी जिजीविषा की शक्ति का प्रदर्शन किया।’’

मेनन तीन दिवसीय कार्यक्रम "ईशा इनसाइट: द डीएनए ऑफ सक्सेस" के एक ऑनलाइन सत्र में बोल रहे थे।

मेनन ने कहा, "किसी भी संगठन को सीखने वाला संगठन बनने की आवश्यकता है और बिग बास्केट में हमने सबसे पहला काम उत्कृष्ट प्रशिक्षण और नवाचार को स्थापित करने का किया।’’

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने टेनेसी में ईशा इंस्टिट्यूट ऑफ इनर साइंसेज से प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा: "मनुष्य को यह महसूस करना होगा कि केवल जागरूक और जिम्मेदार कार्रवाई के साथ ही हम इस महामारी से उबर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?