लाइव न्यूज़ :

बाइडेन के छह हजार अरब डॉलर के बजट में जन कल्याण पर जोर, कंपनियों पर कर बढ़ेगा

By भाषा | Updated: May 29, 2021 23:21 IST

Open in App

वाशिंगटन 29 मई (एपी) अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अक्टूबर से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए छह हजार अरब डॉलर के बजट प्रस्ताव रखा है। बजट में बाल एवं वृद्ध नागरिकों के कल्याण तथा गरीब और मध्य वर्ग के लिए राहत के प्रावधानों पर जोर है।

बजट में बाल और वृद्धों के लिए सब्सिडी, सामान्य परिवारों, गरीब, मजदूरों के लिए कर में छूट और कॉलेज स्तर पर निशुल्क पढ़ाई की सुविधा जैसे प्रस्ताव हैं।

बजट में धनी व्यक्तियों और कंपनियों पर कर बढ़ाने के प्रावधान हैं और कर्ज का बढ़ता बोझ अनियंत्रित होता दिखता है।

नयी सरकार के पहले बजट में रक्षा मंत्रालय के मुकाबले घरेलू विभागों के बजट में ज्यादा वृद्धि किए जाने का प्रस्ताव है।

राष्ट्रपति के बजट प्रस्तावों को संसद की मंजूरी के बाद लागू किया जा सकेगा। संसद बजट के प्रस्ताव में बदलाव भी कर सकता हैं।

यह बजट सितम्बर में समाप्त हो रहे चलू वित्त वर्ष के लिए अनुमानित 7200 अरब डॉलर के खर्च वाले बजट से कम है। चालू वित्त वर्ष के बजट में कोविड-19 राहत प्रयास के चलते खर्च काफी बढ़ा दिया गया है लेकिन प्रस्तावित बजट कोविड से पहले के दौर में 2019 के 4400 अरब डॉलर के बजट से बड़ा है।

बाइडेन ने बजट के बारे में अपने संदेश में कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का सबसे अच्छा रास्ता ऊपर से नीचे की ओर नहीं बल्कि नीचे से ऊपर की ओर चलना और वृद्धि को मध्य वर्ग के बीच शुरू कर उसे निम्न और उच्च वर्ग में फैलाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई