लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने अमेरिकियों को आर्थिक राहत के आदेश पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: January 23, 2021 14:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कई सरकारी या कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें से एक आदेश कोरोना वायरस की मार से प्रभावित अमेरिकी अर्थव्यवस्था की हालत में सुधार लाने से संबंधित है। इस महामारी की वजह से 1.8 करोड़ अमेरिकी बेरोजगार हो गए हैं।

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के तीसरे दिन बाइडन ने ‘अमेरिकियों के लिए बचाव योजना’ की घोषणा की। इसके तहत उन अमेरिकियों को आर्थिक राहत प्रदान की जाएगी, जो कोरोना वायरस महामारी की वजह से संकट में हैं।

बाइडन ने कहा, ‘‘हम लोगों को 2,000 डॉलर के सीधे भुगतान का काम पूरा करेंगे। पहले उन्हें जो 600 डॉलर मंजूर किए गए हैं, वह पर्याप्त नहीं हैं। इतनी राशि में यदि आपको किराया देने या भोजन के विकल्प में से चुनना हो, तो यह आसान नहीं होगा।’’

बाइडन ने व्हाइट हाउस में अपने संबोधन में कहा, ‘‘हम अपने लोगों को भूखा नहीं छोड़ सकते। हम लोगों को उस वजह से घर खाली करने की ‘अनुमति’ नहीं दे सकते, जिसके पीछे वे खुद नहीं हैं।’’

बाइडन ने कहा कि उनकी इस राहत योजना से अर्थव्यवस्था अधिक तेजी से पूर्ण रोजगार की ओर लौटैगी।

बाइडन ने 15 जनवरी को अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए 1,900 अरब डॉलर के कोरोना वायरस राहत पैकेज की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत