लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन, अमेरिकी कंपनियों ने भारत के आर्थिक सुधारों को सराहा : सीतारमण

By भाषा | Updated: October 16, 2021 13:42 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 अक्टूबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जो बाइडन प्रशासन के साथ-साथ अमेरिका के कॉरपोरेट क्षेत्र के दिग्गजों ने भारत सरकार के सुधारों को काफी सकारात्मक कदम बताया है। वित्त मंत्री ने कहा कि विशेषरूप से अमेरिका की कंपनियां पिछली तारीख से कराधान को समाप्त किए जाने के फैसले से काफी खुश हैं।

अगस्त में संसद ने विधेयक पारित कर पिछली तारीख से कराधान को समाप्त कर दिया था। इसके तहत तहत कर विभाग को 50 साल तक पुराने मामले में भी पूंजीगत लाभ कर लगाने का अधिकार था। इस कानून को समाप्त किए जाने के बाद सरकार को अब कंपनियों से पिछली तारीख के कराधान के जरिये वसूली गई राशि को वापस लौटाना होगा। इसके लिए कंपनियों को भी सरकार के खिलाफ इस तरह के मामलों में सभी कानूनी मुकदमों को वापस लेना होगा।

सीतारमण ने कहा, ‘‘हमने जो सुधार किए हैं, विशेषरूप से पिछली तिथि से कर को समाप्त करने का फैसला, अमेरिकी प्रशासन ने उसे काफी सकारात्मक कदम बताया है।’’

सीतारमण ने शुक्रवार को वाशिंगटन डीसी चरण की अपनी अमेरिका यात्रा समाप्त होने पर संवाददाताओं से कहा कि कॉरपोरेट जगत के लोगों ने भी इस फैसले की सराहना की है।

वाशिंगटन से वित्त मंत्री न्यूयॉर्क जाएंगी जहां वह कारोबारी समुदाय के साथ परिचर्चा में भाग लेंगी। उसके बाद वह स्वदेश रवाना होंगी। सीतारमण ने अपनी एक सप्ताह की यात्रा सोमवार को बोस्टन से शुरू की थी।

अमेरिका के साथ व्यापार करार पर एक सवाल के जवाब में सीतारमण ने कहा, ‘‘मेरी निगाह निवेश को प्रोत्साहन देने वाला समझौते पर है। इसके लिए हमारे पास दिसंबर तक का समय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी इस पर बातचीत हुई है। दोनों देश इस पर वार्ता को आगे बढ़ाना चाहते हैं और इसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं।’’

सीतारमण ने कहा कि जहां तक व्यापार के बड़े मुद्दे का प्रश्न है, तो इसपर वाणिज्य मंत्रालय अमेरिका के अपने समकक्ष के साथ काम कर रहा है। ‘‘इसमें मैं ज्यादा गहराई से शामिल नहीं हूं।’’

कोविड-19 महामारी के बाद यह सीतारमण की पहली अमेरिका यात्रा है। इससे पहले वाणिज्य एवं रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) तथा विश्वबैंक की वार्षिक बैठकों में शामिल होने के अलावा वित्त मंत्री ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान भारत के आर्थिक पुनरुद्धार को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने भारत सरकार की दीर्घावधि के सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता भी जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई