लाइव न्यूज़ :

खोजे गए छोटे फील्डों की नीति के तीसरे दौर के लिए बोली एक फरवरी से शुरू होगी: डीजीएच

By भाषा | Updated: December 20, 2021 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) ने सोमवार को कहा कि 75 छोटी और सीमांत तेल तथा गैस खोजों के लिए बोली एक फरवरी 2022 को शुरू होगी, जिनमें से ज्यादातर ओएनजीसी की हैं। इनकी पेशकश खोजे गए छोटे फील्डों के लिए नीति (डीएसएफ-3) बोली दौर के तहत की जा रही है।

डीएसएफ के बोली के तीसरे दौर की शुरुआत 10 जून 2021 को हुई थी। बोलियां जमा करने की मूल समय सीमा 31 अगस्त 2021 थी। हालांकि, इसे 29 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। बाद में इसे बिना कारण बताए बंद कर दिया गया था।

डीजीएच ने कहा, ‘‘डीएसएफ -3 के लिए बोली जमा करने की शुरुआत एक फरवरी 2022 को होगी और 15 मार्च 2022 तक चलेगी।’’

सरकार 2016 में नई डीएसएफ नीति लायी थी। इसके तहत ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) तथा आयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के निष्क्रिय पड़े खोजे गये छोटे तेल क्षेत्रों को उनसे लेकर विपणन और कीमत निर्धारण में आजादी समेत उदार शर्तों पर निजी कंपनियों को नीलाम किए जा रहे हैं।

ओएनजीसी तथा ओआईएल का कहना है कि वे तेल क्षेत्रों के छोटे आकार तथा मौजूदा कीमत सीमा के कारण इनका विकास नहीं कर पाये, जबकि निजी कंपनियों को कीमत निर्धारण और विपणन की आजादी मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम