लाइव न्यूज़ :

भारत को तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा भूटान

By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:32 IST

Open in App

थिम्पू, 27 अप्रैल भूटान कोविड-19 महामारी से निपटने में मदद के लिये भारत को तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा। भारतीय दूतावास ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

दूतावास ने एक बयान में कहा कि प्रत्येक दिन 40 टन तरल ऑक्सीजन क्रायोजेनिक टैंकरों के जरिये असम को निर्यात किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि भारत को तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति नये संयंत्र से की जाएगी। इस संयंत्र को समद्रुप जोंगखार जिले के मोटांगा इंडस्ट्रियल एस्टेट में भूटान की कंपनी एस डी क्रायोजेनिक्स गैसेस प्राइवेट लि. ने लगाया है।

ऑक्सीजन संयंत्र में 51 प्रतिशत निवेश भूटान की कंपनी का है जबकि 49 प्रतिशत एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) के रूप में भारतीय कंपनी मेघालय ऑक्सीजन प्राइवेट लि. ने किया है।

बयान में कहा गया है कि भूटान से ऑक्सीजन की आपूर्ति से भारत को कोविड-19 की रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासों को बल मिलेगा और लोगों के मूल्यवान जीवन को बचाया जा सकेंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?