लाइव न्यूज़ :

भूटान में भीम-यूपीआई शुरू होने से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे: सीतारमण

By भाषा | Updated: July 13, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि भूटान में भीम-यूपीआई क्यूआर आधारित भुगतान व्यवस्था शुरू होने से दोनों पड़ोसी देशों के बीच सहयोग और मजबूत होंगे।

वित्त मंत्री ने डिजिटल तरीके से सेवा की औचारिक शुरूआत की। इस मौके पर वित्त राज्यमंत्री भागवत के कराड, वित्तीय सेवा सचिव देबाशीष पांडा और संयुक्त सचिव मदनेश कुमार मिश्रा उपस्थित थे।

भूटान के वित्त मंत्री ल्योंपो नामगे शेरिंग, भूटान के रॉयल मॉनेटरी अथॉरिटी (आरएमए) के गवर्नर दाशो पेन्जोर, भारत में भूटान के राजदूत जनरल वी नामग्याल और भूटान में भारत की राजूदत रूचिरा कम्बोज भी इस मौके पर उपस्थित थी।

सीतारमण ने आरएमए और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के भीम-यूपीआई ऐप और रूपे कार्ड को भूटान की भुगतान प्रणाली से जोड़े जाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘... यह दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने वाला है।’’

इस पहल से हर साल भारत से भूटान जाने वाले 2,00,000 से अधिक सैलानियों को लाभ होगा।

इसके साथ, भूटान यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) मानकों को अपनाने वाला पहला देश हो गया है। साथ ही भूटान एकमात्र देश है जो रूपे कार्ड जारी करेगा और स्वीकार करेगा। साथ ही भीम-यूपीआई स्वीकार करेगा।

उल्लेखनीय है कि भारत ने देश में विकसित रूपे कार्ड 2019 में भूटान में शुरू किया था और दूसरे चरण की शुरूआत नवंबर 2020 में हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?