लाइव न्यूज़ :

भारती ग्रुप द्वारा समर्थित कंपनी वनवेब ने 36 और उपग्रह छोडे़

By भाषा | Updated: May 29, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई (भाष) पृथवी से निकट की कक्षा (एलईओ) में संचार उपग्रहों का परिचालन करने वाली कंपनी वनवेब ने शनिवार को रूस के वोस्तोचनी प्रक्षेपण केंद्र से 36 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण की घोषणा की। कंपनी को भारत का मोबाइल सेवा प्रदाता भारती समूह मदद करता है।

इन उग्रहों को एरियनस्पेस ने प्रक्षेपित किया। इन्हें मिला कर कक्षा में स्थापित उसके उपग्रहमंडल में उपग्रहों की संख्या बढ़कर 218 हो गयी है।

कंपनी ने बयान में कहा, "इस प्रक्षेपण के साथ वनवेब अपने 'पांच से 50' के सपने को पूरा करने और इस साल के अंत तक व्यावसायिक सेवा शुरू करने के एक कदम और करीब पहुंच गयी है।"

ये उपग्रह कंपनी के 648 एलईओ बेड़े का हिस्सा होंगे जो तेज रफ्तार और कम-विलंब वाली विश्वव्यापी संचार सुविधाएं प्रदान करेगी।

कंपनी ने कहा, " जून 2021 तक 50 डिग्री अक्षांश के उत्तर के सभी क्षेत्रों में दूरसंचार संपर्क समाधान प्रस्तुत करने की क्षमता हासिल करने के लिए अब उसके लिए केवल एक और प्रक्षेपण की आवश्यकता है।।"

'पांच से 50' की सेवाओं के लिए उपग्रहों के कुल पांच प्रक्षेपण कार्यक्रम तय किए गए थे। इसमें चार पूरे हो गए है। आखरी पक्षेपण के बाद कंपनी ब्रिटेन, अलास्का, उत्तरी यूरोप, ग्रीनलैंड, आर्कटिक सागर और कनाडा में कनेक्टिविटी देने में सक्षम होगी।

इसकी सेवाएं इस साल के अंत तक चालू होने की उम्मीद है और वनवेब 2022 में वैश्विक सेवा उपलब्ध कराना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार