लाइव न्यूज़ :

भारती एंटरप्राइजेज, डिक्सन ने संयुक्त उद्यम के लिए समझौता किया, पीएलआई योजना के तहत करेगी आवेदन

By भाषा | Updated: April 7, 2021 13:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल भारती एंटरप्राइजेज और डिक्सन ने एक संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने के लिए समझौता किया है, जो सरकार के उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों के विनिर्माण के लिए आवेदन करेगी।

इस समझौते के तहत संयुक्त उद्यम कंपनी में डिक्सन के पास 74 प्रतिशत और भारती एंटरप्राइजेज के पास 26 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

डिक्सन टेक्नालॉजी ने शेयर बाजार को बताया कि संयुक्त उद्यम कंपनी दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों, जैसे मॉडेम, राउटर, सेट टॉप बॉक्स, आईओटी डिवाइस और एयरटेल सहित दूरसंचार उद्योग के लिए अन्य उत्पादों का विनिर्माण करेगी।

डिक्सन ने बताया कि संयुक्त उद्यम कंपनी पीएलआई योजना के तहत लाभ पाने के लिए संचार मंत्रालय या किसी अन्य नोडल एजेंसी के समक्ष आवेदन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?