लाइव न्यूज़ :

5जी आधारित रिमोट रोबोटिक संचालन के लिए भारती एयरटेल, टीसीएस की साझेदारी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 10:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर दूरसंचार परिचालक भारती एयरटेल और प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने रोबोटिक्स का इस्तेमाल करके 5जी आधारित रिमोट वर्किंग तकनीक बनाने के लिए साझेदारी की है।

दोनों कंपनियां फिलहाल हरियाणा के मानेसर में एयरटेल की 5जी लैब में परीक्षण कर रही हैं।

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘भारतीय कंपनियां 5जी के लिए देश में विकसित तकनीक को अपनाने पर विचार कर रही हैं। एयरटेल और टीसीएस ने 5जी का इस्तेमाल करके रिमोट रोबोटिक संचालन के लिए हाथ मिलाया है। उन्होंने एयरटेल की 5जी लैब में सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।’’

सूत्र ने कहा कि ये समाधान खनन, तेल और गैस क्षेत्रों जैसे जोखिम की आशंका वाले वातावरण में रिमोट रोबोटिक संचालन को सक्षम करेंगे।

एक बार 5जी का वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने के बाद दोनों कंपनियों की दिलचस्पी इन समाधानों को औद्योगिक खंड में लाने की है।

इस बारे में संपर्क करने पर टीसीएस ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, और भारती एयरटेल को भेजे गए एक ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

एयरटेल और टीसीएस ने जून में भारत में 5जी नेटवर्क समाधान लागू करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया था।

टाटा समूह ने ओ-आरएएन (ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क) आधारित रेडियो और कोर एलिमेंट विकसित किया है, जबकि एयरटेल भारत में 5जी को लागू करने के तहत इस स्वदेशी समाधान का इस्तेमाल करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?