लाइव न्यूज़ :

मार्च 2021 तिमाही में भारतीय एयरटेल का लाभ 11.9 प्रतिशत बढ़कर 759 करोड़ रुपए हुआ

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई दूरंसचार ऑपरेटर भारती एयरटेल को वित्तीय वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 759 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ। साथ ही पहली बार कंपनी का वार्षिक राजस्व एक लाख करोड़ रुपए के पार चला गया।

पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 5,237 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

कंपनी ने सोमवार को बताया कि बीती तिमाही में उसका एकीकृत राजस्व 11.9 प्रतिशत बढ़कर 25,747 करोड़ रुपए हो गया जो पिछले वित्तीय वर्ष (2019-20) की इसी तिमाही में 23,019 करोड़ रुपए था।

कंपनी का भारत में कारोबार से राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही के 16,734.3 करोड़ रुपए से 10 प्रतिशत बढ़कर 18,337.8 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान कंपनी का मोबाइल सेवा कारोबार नौ प्रतिशत वृद्धि के साथ 14,079.7 करोड़ रुपए रहा।

भारती एयरटेल (भारत एवं दक्षिण एशिया) के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोपाल विट्टल ने एक बयान में कहा, "हमारी सेवाएं वह डिजिटल ऑक्सीजन है जिसकी देश को कोविड-19 की खतरनाक दूसरी लहर के बीच इस चुनौतीपूर्ण समय में जरूरत है। मैं अपने लोगों का आभारी हूं जो हमारे नेटवर्क के अनुभव को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और इतनी सारी चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे ग्राहकों की सेवा कर रहे हैं। ग्राहकों पर ध्यान देने के इन्हीं अथक प्रयासों से प्रदर्शन के लिहाज से एक और स्थिर तिमाही में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिली है।"

मोबाइल नेटवर्क पर कंपनी का पूंजी व्यय इस तिमाही में आधा होकर 3,739.3 करोड़ हो गया।

पूरे वित्तीय वर्ष 2020-21 में कंपनी को 15,084 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। 2019-20 में घाटा 32,183 करोड़ रुपए था।

बीते वित्तीय वर्ष में भारती एयरटेल का वार्षिक राजस्व एक लाख करोड़ रुपए (1,00,616 करोड़ रुपए) के पार चला गया। 2019-20 में यह 84,676 करोड़ रुपए था।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में कंपनी की भारतीय इकाई का वार्षिक राजस्व वित्तीय वर्ष 2019-20 के 61,078.7 करोड़ रुपए से 18 प्रतिशत बढ़कर 72,308.3 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी के अफ्रीका के कारोबार से मिलने वाला वार्षिक राजस्व 24,217.1 करोड़ रुपए से 19 प्रतिशत बढ़कर 28.863.3 करोड़ रुपए हो गया।

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी के वैश्विक स्तर पर ग्राहकों की संख्या करीब 47 करोड़ थी।

भारती एयरटेल के भारत में ग्राहकों की संख्या 2019-20 के 30.9 करोड़ से 13.1 प्रतिशत बढ़कर 35 करोड़ से अधिक हो गयी।

मार्च 2021 तिमाही के खत्म होने के साथ कंपनी का एकीकृत रिण 1,48,507.6 करोड़ रुपए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस