भारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 17:54 IST2026-01-29T17:53:14+5:302026-01-29T17:54:11+5:30

Bharti Airtel: एयरटेल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि करीब 4,000 रुपये के एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की एक वर्ष की मुफ्त सेवा से ग्राहक अपनी रचनात्मकता को व्यक्त कर पाएंगे और पेशेवर-गुणवत्ता वाली सामग्री तैयार कर सकते हैं।

Bharti Airtel Free Adobe Express Premium service 36 crore customers 365 days recharge cost Rs 4000, know the benefits | भारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

file photo

Highlightsवैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ साझेदारी करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।उपयोगकर्ता एयरटेल थैंक्स ऐप में ‘लॉग इन’ करके भी इसका लाभ उठा सकते हैं।मोबाइल, वाईफाई और डीटीएच ग्राहक शामिल हैं।

नई दिल्लीः दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त पहुंच प्रदान करने की बृहस्पतिवार को जानकारी दी। इससे ग्राहक उच्च गुणवत्ता वाली सोशल मीडिया सामग्री, विपणन सामग्री, लघु वीडियो और अन्य सामग्री डिजाइन कर सकेंगे। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब कृत्रिम मेधा (एआई)-संचालित डिजाइन उपकरण तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। इससे भारतीय दूरसंचार संचालक अपने डिजिटल परिवेश में उपयोगकर्ता जुड़ाव को उच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ साझेदारी करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

एयरटेल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि करीब 4,000 रुपये के एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की एक वर्ष की मुफ्त सेवा से ग्राहक अपनी रचनात्मकता को व्यक्त कर पाएंगे और पेशेवर-गुणवत्ता वाली सामग्री तैयार कर सकते हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम ‘सब्सक्रिप्शन’ सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इनमें मोबाइल, वाईफाई और डीटीएच ग्राहक शामिल हैं। उपयोगकर्ता एयरटेल थैंक्स ऐप में ‘लॉग इन’ करके भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

Web Title: Bharti Airtel Free Adobe Express Premium service 36 crore customers 365 days recharge cost Rs 4000, know the benefits

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे