लाइव न्यूज़ :

BharatPe Turns 2018-23: फिनटेक यूनिकॉर्न भारतपे ने पूरे किए 5 साल, राजस्व 1500 करोड़ रुपये से अधिक, जानें साल दर साल आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 28, 2023 13:57 IST

BharatPe Turns 2018-23: फिनटेक यूनिकॉर्न भारतपे की अक्टूबर में कर पूर्व आय सकारात्मक हो गई और वार्षिक राजस्व 1,500 करोड़ रुपये से अधिक रहा।

Open in App
ठळक मुद्देरुपये का वार्षिक राजस्व दर्ज किया है। एक साल पहले की अवधि की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक था।श्रेय सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार वृद्धि को जाता है।

BharatPe Turns 2018-23: फिनटेक यूनिकॉर्न भारतपे ने शानदार 5 साल पूरे किए। सीएफओ नलिन नेगी ने कहा कि भारतपे 2018 में लॉन्च होने के बाद मुनाफे में है। वार्षिक राजस्व 1,500 करोड़ रुपये से अधिक रहा। कंपनी ने कहा कि भारतपे ने अक्टूबर में एबिटा सकारात्मक कर दिया है और रुपये का वार्षिक राजस्व दर्ज किया है। एक साल पहले की अवधि की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक था।

आंकड़ों का उल्लेख किए बिना भारतपे ने एक बयान में कहा कि इसका श्रेय सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार वृद्धि को जाता है। कंपनी ने कहा, ‘‘उसकी कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) अक्टूबर 2023 में सकारात्मक हो गई। उसका वार्षिक राजस्व 1,500 करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष (अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक) की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है। ’’

भारतपे के अनुसार, उसने पिछले कई महीनों में अपने ऋण क्षेत्र में लगातार वृद्धि दर्ज की है। अक्टूबर में उसने एनबीएफसी भागीदारों के साथ साझेदारी में अपने व्यापारियों के लिए 640 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण सुविधा प्रदान की, जो सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की वृद्धि है। वित्त वर्ष 2019 के अंत में इस क्षेत्र में प्रवेश के बाद से भारतपे ने कुल 12,400 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण सुविधा प्रदान की है।

भारतपे के प्रमुख वित्त अधिकारी (सीएफओ) एवं अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिन नेगी ने इस उपलब्धि पर कहा, ‘‘ भारतपे की शुरुआत देश भर में ऑफलाइन व्यापार करने वाले लाखों लोगों और एमएसएमई (लघु, कुटीर व मझोल उपक्रम) को सर्वोत्तम श्रेणी के फिनटेक उत्पादों के साथ सशक्त बनाने के दृष्टिकोण से की गई थी। यह उपलब्धि हमारे 1.3 करोड़ से अधिक व्यापारी साझेदारों के विशाल नेटवर्क का हम पर भरोसा दर्शाती है।’’ 

टॅग्स :भारत सरकारइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित