भारतपे चालू वित्तीय वर्ष में प्रौद्योगिकी टीम में 100 भर्तियां करेगी

By भाषा | Updated: July 19, 2021 21:07 IST2021-07-19T21:07:59+5:302021-07-19T21:07:59+5:30

BharatPe to recruit 100 technology team in current financial year | भारतपे चालू वित्तीय वर्ष में प्रौद्योगिकी टीम में 100 भर्तियां करेगी

भारतपे चालू वित्तीय वर्ष में प्रौद्योगिकी टीम में 100 भर्तियां करेगी

नयी दिल्ली, 19 जुलाई वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी भारतपे ने सोमवार को कहा कि वह इस वित्त वर्ष में प्रौद्योगिकी टीम में 100 भर्तियां करेगी।

वाणिज्य एंव उपभोक्ता खंड में कंपनी कई उत्पाद पेश करने वालीहै।उसने एक बयान में कि वह प्रौद्योगिकी टीम तीन गुना करेगी तथा इसमें 100 और लोगों को जोड़ेगी।

भारतपे ने वेतन में संशोधन के लिए प्रौद्योगिकी टीम के लोगों के मूल्यांकन का काम आठ महीने प़हले कर दिया है। टीम को पारितोषिक के रूप में औसतन 75 प्रतिशत वेतन वृद्धि मिली है। यह एक जुलाई से लागू है। इसमें सीटीसी (कर्मचारी पर कंपनी के कुल व्यय) और कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना के तहत बढ़े शेयर शामिल हैं।

इस समय कंपनी की प्रौद्योगिकी टीम में लगभग 60 कर्मचारी हैं।

भारतपे के सह-संस्थापक एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी अशनीर ग्रोवर ने कहा कंपनी प्रौद्योगिकी को आगे रखने वाली वित्तीय सेवा प्रौद्योगिकी (फिनटेक) संगठन है। कंपनी भारत में नयी पीढ़ी की बैंकिंग प्रणाली का निर्माण कर रही है। हम बाजार में अच्छे से अच्छा उत्पाद प्रस्तुत करने के किए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभावों का चयन करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BharatPe to recruit 100 technology team in current financial year

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे