लाइव न्यूज़ :

‘Bharat Dal’ brand: मोबाइल वैन से खरीदिए दाल और प्याज, दिल्ली-एनसीआर में ऐसे खरीदें, जानें क्या है रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2023 14:56 IST

‘Bharat Dal’ brand: भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारिता संघ मर्यादित (एनसीसीएफ) कार्यालय में एक कार्यक्रम में राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि यह लोगों को किफायती दरों पर आवश्यक खाद्य पदार्थ प्राप्त करने में मदद करने के लिए पायलट परियोजना है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार अन्य शहरों में भी इसी तरह की परियोजनाएं शुरू करने पर विचार करेगी।भविष्य में बाजरा सहित अधिक खाद्य पदार्थों को इसमें शामिल किया जाएगा। योजना के तहत दाल की कीमत 60 रुपये और प्याज की कीमत 25 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

‘Bharat Dal’ brand: उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 75 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई। ये वैन दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कम कीमत दाल और प्याज उपलब्ध कराएंगी। इस दाल को सरकार ने ‘भारत दाल’ का नाम दिया है।

भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारिता संघ मर्यादित (एनसीसीएफ) कार्यालय में एक कार्यक्रम में चौबे ने कहा कि यह लोगों को किफायती दरों पर आवश्यक खाद्य पदार्थ प्राप्त करने में मदद करने के लिए पायलट परियोजना है। उन्होंने इस पहल को ‘अमृत काल’ में ‘अमृत का उपहार’ बताते हुए कहा कि सरकार अन्य शहरों में भी इसी तरह की परियोजनाएं शुरू करने पर विचार करेगी।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय चाहता है कि लोगों को किफायती दर पर रसोई के सामान उपलब्ध हों और भविष्य में बाजरा सहित अधिक खाद्य पदार्थों को इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत दाल की कीमत 60 रुपये और प्याज की कीमत 25 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

 

केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने 'भारत दाल' ब्रांड की घोषणा की थी। उपभोक्ता मामले विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार तुअर (अरहर) की अखिल भारतीय दैनिक औसत खुदरा कीमत 134.48 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जो एक साल पहले के 101.18 रुपये प्रति किलोग्राम से 32.91 प्रतिशत अधिक है।

टॅग्स :भारत सरकारपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित