लाइव न्यूज़ :

भारत बॉयोटक ने कनाडा में कोवैक्सीन पेश करने के लिये ओक्यूजेन के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 20:30 IST

Open in App

हैदाबाद, तीन जून दवा कंपनी भारत बॉयोटेक ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी के कोविड-19 टीका कोवैक्सीन के लिये उसकी अमेरिकी भागीदार ओक्यूजेन इंक ने कनाडा में टीके के वाणिज्यिकरण को लेकर समझौते का दायरा बढ़ाया है।

भारत बॉयोटेक ने दो फरवरी को कहा था कि उसने अमेरिका की जैव-औषधि कंपनी ओक्यूजेन इंक के साथ अमेरिकी बाजार के लिए भारतीय टीका निर्माता के कोवैक्सीन के संयुक्त रूप से विकास, आपूर्ति और व्यावसायीकरण के लिए एक निश्चित समझौता किया है।

ओक्यूजेन के सह-संस्थापक, मुख्य कार्यपालक अधिकारी और बोर्ड चेयरमैन शंकर मुसुनूरी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कंपनी अमेरिका में आपातकालीन उपयोग आवेदन जमा करने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही कनाडा में आपातकालीन उपयोग के लिए अंतरिम आदेश के तहत संबद्ध प्राधिकरण को आवेदन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कनाडा में कोवैक्सीन के व्यावसायीकरण के हमारे अधिकारों का विस्तार करने के लिए समझैते में यह संशोधन भारत बॉयोटेक के साथ हमारे मजबूत संबंधों और दूसरे देशों में इस टीके को पेश के लिए हमारे संयुक्त समर्पण को अभिव्यक्त करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?