लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक ने 11 शहरों में भेजी कोवैक्सिन

By भाषा | Updated: January 13, 2021 15:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी भारत बायोटेक ने मंगलवार को अपना कोविड-19 का टीका ‘कोवैक्सिन’ देश के 11 शहरों में विमान के जरिये सफलतापूर्वक भेज दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद की वैक्सीन कंपनी ने कहा है कि उसने भारत सरकार को इस टीके की 16.5 लाख खुराक मुफ्त में उपलब्ध कराई हैं।

भारत बायोटेक ने बयान में कहा, ‘‘सरकार से 55 लाख खुराक का ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी ने टीके की पहली खेप (प्रत्येक शीशी में 20 खुराक) भेज दी है।’’

कंपनी ने कहा कि उसने कोविड-19 का टीका गनवरम, गुवाहाटी, पटना, दिल्ली, कुरुक्षेत्र, बेंगलुरु, पुणे, भुवनेश्वर, जयपुर, चेन्नई और लखनऊ भेजा है।

कंपनी ने बुधवार को ब्राजील की कंपनी प्रेसिसा मेडिकैमेंटोस के साथ लातिनी अमेरिकी देश को वैक्सीन ‘कैंडिडेट’ की आपूर्ति के लिए करार भी किया हैं

भारत बायोटेक ने कोवैक्सिन का विकास भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद तथा राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर किया है।

इससे पहले भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने इसी महीने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा विनिर्मित ऑक्सफोर्ड की कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड तथा देश में विकसित कोवैक्सिन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या