लाइव न्यूज़ :

भारत बॉयोटक, जीएसके, पाथ ने मलेरिया टीके की दीर्घकालीन आपूर्ति के लिये समझौता किया

By भाषा | Updated: January 27, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी भारत बॉयोटेक, वैश्विक कंपनी जीएसके और सार्वजनिक स्वास्थ्य से संबद्ध गैर-लाभकारी संगठन पाथ ने मलेरिया टीका के लिये उत्पादन हस्तांतरण समझौता किया है। समझौते का मकसद टीके की दीर्घकालीन आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

एक बयान में कहा गया है कि समझौते में प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम मलेरिया के टीके के प्रतिजन भाग के विनिर्माण और भारत बायोटेक को टीके से संबंधित सभी अधिकारों के लिए लाइसेंस प्रदान करना शामिल है।

जीएसके टीके में उपयोग होने वाले रसायन (एएसओ1ई) का उत्पादन जारी रखेगी और उसकी आपूर्ति भारत बायोटेक को करेगी।

बयान के अनुसार बीबीआईएल के साथ समझौता जीएसके, पाथ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रयासों का परिणाम है। इसका मकसद डब्ल्यूएचओ के सुझाव पर व्यापक उपयोग के लिये लंबी अवधि तक टीके की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

इसमें कहा गया है कि जीएसके ने इसके तहत एक करोड़ टीका घाना, केन्या और मलावी में दान स्वरूप देने की प्रतिबद्धता जतायी है। और अगर इसके व्यापक उपयोग की सिफारिश की जाती है, 2028 क 1.5 करोड़ टीके की आपूर्ति की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?