लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का आह्वान औचित्यहीन: रविकांत गर्ग

By भाषा | Updated: September 25, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने शनिवार को कहा कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 27 सितंबर को किए गए भारत बंद के आह्वान का कोई औचित्य नहीं है।

उन्होंने भारत बंद के आह्वान को किसानों एवं व्यापारियों के हितों के विरुद्ध तथा देश की प्रगति में बाधक बताया।

एक बयान में गर्ग ने दावा किया, ‘‘देश के 20 करोड़ से अधिक उद्यमी, व्यापारी, कारोबारी, छोटे उद्यमी, दुकानदार और रेहड़ी- पटरी वालों का इस भारत बंद से कोई सरोकार नहीं है और यह वर्ग इसमें शामिल नहीं होगा।’’

उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में हो रहे आंदोलन को देश की आर्थिक, औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रगति और विकास के लिए अवरोध बताया और प्रदर्शनकारी किसानों से कृषि कानूनों का गहराई से अध्ययन करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के बाद वर्तमान में जब आर्थिक, औद्योगिक, व्यापारिक विकास पटरी पर लौट रहा है, तब इस प्रकार के षडयंत्रपूर्वक आंदोलन, रास्ता जाम तथा भारत बंद जैसी घोषणाएं देश के विकास में बाधक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस