बेटर प्लेस ने ओएलएक्स पीपल, वाह जॉब्स का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: October 27, 2021 19:35 IST2021-10-27T19:35:38+5:302021-10-27T19:35:38+5:30

Better Place acquires OLX People, Wow Jobs | बेटर प्लेस ने ओएलएक्स पीपल, वाह जॉब्स का अधिग्रहण किया

बेटर प्लेस ने ओएलएक्स पीपल, वाह जॉब्स का अधिग्रहण किया

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर कर्मचारियों से जुड़ी सेवाएं देने वाली बेटर प्लेस ने बुधवार को कहा कि उसने ओएलएक्स पीपल और वाह जॉब्स का अधिग्रहण किया है। हालांकि, कंपनी ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया।

बेटर प्लेस ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी 40 करोड़ से अधिक कल-कारखानों और अन्य जगहों पर मेहनत का काम करने वाले (ब्लू कॉलर कामगार) तथा होटल, रेस्तरां, अस्पतालों, कैब और सुरक्षा सेवाओं आदि से जुड़े कर्मचारियों (ग्रे कॉलर कामगार) को समर्थन देने के मिशन पर है। कंपनी इस अधिग्रहण के साथ अब नियोक्ताओं को हर तरह की प्रौद्योगिकी युक्त समाधान की पेशकश कर सकती है।’’

कंपनी का इस महीने यह दूसरा अधिग्रहण है। इससे पहले कंपनी ने कर्मचारियों के प्रशिक्षण और कौशल विकास से जुड़े ‘माइक्रो लर्निग’ मंच आउस्ट लैब्स के अधिग्रहण की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Better Place acquires OLX People, Wow Jobs

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे