लाइव न्यूज़ :

बेहतर वित्तीय प्रबंधन से जनकल्याणकारी बजट लाना हुआ है संभव : गहलोत

By भाषा | Updated: February 24, 2021 18:10 IST

Open in App

जयपुर, 24 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि अच्छे वित्तीय प्रबंधन का परिणाम है कि वर्तमान में विकट स्थितियों के बावजूद राज्य सरकार जनकल्याणकारी बजट पेशकर सकी है।गहलोत के पास वित्त विभाग भी है।

उन्होंने विधानसभा में बजट पेश करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘‘अच्छे वित्तीय प्रबंधन का परिणाम है कि ऐसी स्थितियां होने के बावजूद जनकल्याणकारी बजट आया है। हमने एक भी क्षेत्र को छोड़ा नहीं है... किसान, मजदूर, विशेष योग्यजन को भी हर क्षेत्र में हमने राहत देने का प्रयास किया है। कोई नया कर लगाया नहीं .. कर नहीं लगाना बडी बात है।'

जब उनसे पूछा गया कि राज्य में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए बजट पेश किया तो उन्होंने कहा,' उपचुनाव नहीं .. विपक्ष वाले तो मध्यावधि चुनाव की बात कर रहे हैं।'

गहलोत ने कहा,' ना मध्यावधि चुनाव होंगे.. पांच साल सरकार चलेगी.. बल्कि अगली बार सरकार वापस कांग्रेस ही बनायेगी।' खर्चे ओर राजस्व की भरपाई कहां से करेगी सरकार, के सवाल को गहलोत ने कहते हुए टाल दिया कि,'जादू से.. मदारी कितना अच्छा जादू दिखाता है।'

उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने वित्त वर्ष 2021- 22 के लिए अपने बजट में किसी नये कर का प्रस्ताव नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?